फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के लिए बन रही स्वास्थ्य कर्मियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोविड की वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने पत्र भेजकर सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। वैक्सीन कब आएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन महामारी पर अंकुश पाने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी व एसीएमओ डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि कार्यरत समस्त मेडिकल, पैरा मेडिकल एवं नॉन मेडिकल स्टाफ को सूचीबद्ध कर उनका पहचान पत्र लिया जा रहा है। इस सूची में नियमित कर्मचारियों के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा और आउटसोर्सिंग के कर्मचारी भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य संगठनों को इस सूची से बाहर रखा गया है।
उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों की टीम वैक्सीन बनाने में लगी हुई है। अगले साल के शुरूआती महीनों में वैक्सीन आने की उम्मीद है। सूची को 31 अक्तूबर तक तैयार कर लिया जाएगा। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को प्रदेश स्तर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले स्तर पर डीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें