फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 ग्राम पंचायतों की मुख्यमंत्री से पुरस्कार की ऑनलाइन अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिले की 58 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन की तारीख खत्म होने के बाद अब जिला स्तरीय अधिकारियों से फील्ड वीजिट कराकर 30 सवालों के जवाब के हिसाब से पंचायतों को अंक मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले से पास होने के बाद ग्राम पंचायतों को मंडल और स्टेट की टीम की परीक्षा में भी पास होने के बाद मुख्यमंत्री से पुरस्कार का मौका मिलेगा। ग्राम पंचायतों में विकास, सफाई व स्वच्छता सहित अन्य सभी प्रकार के समाज से जुड़े कार्यों को शत प्रतिशत कराने के लिए मुख्यमंत्री के स्तर से ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है।
इसकेे लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना संचालित की गई है। जिले में योजना के लिए 58 पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन के बाद जल्द ही जिले की टीम गांवों में पहुंचकर मानकों की जांच करके पंचायतों को नंबर देगी। इसके बाद मंडल और स्टेट की टीमें पंचायतों को पुरस्कार के लिए पास करेंगी।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों दुसौती, रसेहता, सोथी, जलालपुर, करनपुर, नीमटीकर, राजामऊ, थुलेंडी, आलमपुर, बरखुरदारपुर, मेदापुर, कंधारपुर, कुरौलीदमा, दादपुर गड़ई, पयागपुर, सूरजपुर बनापार, हिलालगंज, जोहवाशर्की, कठवारा, प्यारेपुर, केवलपुर बरेथा, डुमटहर, खीरों, ढेकवा, पिपरी, हटवा, कल्याणी, निगोहा, नुनेरा, बंडई, गौरा रुपई, हरीपुर, मेडौरी, मिरजापुर, कक्कड़पुर, पुरासी, गोविंदपुर, जहानपुर कोडर, कसेहटी, डेतौली, उमरन, केशवपुर, रघ्घूपुर, राजापुर माफी, रतनपुर, भोजपुर, हसनपुर, हसनापुर, सैदापुर, समोधा, हुल्लापुर, बरउवा, बरदर, देदौर, मलिकमऊ चौबारा, बेडारू, चिवनिया, सरायभान ने पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए जिले की 58 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जल्द ही जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने फील्ड विजिट कराकर जिले स्तर पर पुरस्कार के लिए पंचायतों का चयन डीएम की अध्यक्षता की समिति करेगी।- उपेंद्रराज सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें