फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एजुकेटर के 209 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

Mon, 12 Oct 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में ईसीसीई एजुकेटर और तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ईसीसीई एजुकेटर के सभी 209 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जबकि तकनीकी अनुदेशक के 49 पदों के सापेक्ष सिर्फ 17 अभ्यर्थी ही चयनित हो सके हैं। चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए 13 और 14 अक्तूबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा और पीएमश्री योजना के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ईसीसीई एजुकेटर तथा उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में लर्निंग बाई डुइंग कार्यक्रम के लिए तकनीकी अनुदेशकों का चयन किया जाना है। चयनित अभ्यर्थियों की सेवाएं संविदा के आधार पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से ली जाएंगी। इसके लिए लखनऊ की एक फर्म का चयन किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया करीब एक महीने पहले पूरी कराई गई थी। साक्षात्कार के लिए निर्धारित पदों के सापेक्ष तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। अब विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इसमें ईसीसीई एजुकेटर के सभी 209 पदों के लिए अभ्यर्थी चयनित किए गए हैं, जबकि तकनीकी अनुदेशक के 49 पदों के सापेक्ष महज 17 अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं। इसकी वजह साक्षात्कार में कम संख्या में अभ्यर्थियों का शामिल होना बताई जा रही है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि डायट में 13 अक्तूबर को ईसीसीई एजुकेटर के 120 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। वहीं, 14 अक्तूबर को एजुकेटर के शेष 89 और तकनीकी अनुदेशक के 17 चयनित अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय चयन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें