फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आरोग्य मेले में 2226 रोगियों की सेहत जांची

Mon, 12 Oct 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 2226 मरीजों की सेहत की जांच कर उपचार किया गया। बदलते मौसम के चलते सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को दवाएं वितरित कीं और संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन


आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम के 251, बुखार के 342, सांस संबंधी समस्याओं के 85 और पेट दर्द के 95 मरीज उपचार कराने पहुंचे। अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में आयोजित आरोग्य मेले में खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. डीएन चौधरी की टीम ने 122 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित कीं।

सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नीबी में 65 मरीजों ने उपचार कराया। सीएचसी प्रभारी शुभम सिंह ने लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुरधई, गोविंदपुर माधव और रसूलपुर धरावां में आयोजित आरोग्य मेले में 211 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रताप सिसौदिया ने बताया कि इन दिनों तेज बुखार, खांसी, फुंसियों, एलर्जी और पेट दर्द से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। घुरवारा प्रतिनिधि के मुताबिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर में आयोजित आरोग्य मेले में 46 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें