फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड का आरोपी प्रधान पुलिस हिरासत में, ठेकेदार भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में पुलिस ने रविवार को पिंडारी खुर्द के प्रधान केतन बहादुर सिंह को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

प्रधान की तरफ से दी गई शराब को पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने जेल भेज दिया। उसके पास से विंडीज ब्रांड की एक पेटी भी बरामद हुई है।
ठेकेदार के साढ़ू और प्रधान से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुुटाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस उनकी संपत्ति भी कुर्क कर सकती है।
विज्ञापन

पहाड़पुर गांव में विंडीज ब्रांड की देसी शराब पीने से महिला समेत दस लोगों की मौत हो गई थी। मामले में सेल्समैन राम प्रताप यादव को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया था।
रविवार को हिरासत में लिए गए ठेकेदार पूरे बिंदा सिंह का पुरवा मजरे रसेहता गांव निवासी धीरेंद्र सिंह को भी पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि पिंडारी खुर्द के ग्राम प्रधान केतन बहादुर सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। प्रधान रसेहता गांव में देसी शराब का ठेका चलाता था।
जबकि यह ठेका अरशद खान के नाम से था। 24 जनवरी को जिस ठेके का प्रधान संचालन कर रहा था, उसी ठेके से विंडीज ब्रांड की दो पेटी शराब पहाड़पुर गांव स्थित ठेके पर बेचनेे के लिए दी थी। इसी शराब के पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने जेल भेजे गए ठेकेदार के साढू़ धीरेंद्र बहादुर सिंह को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी प्रधान से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने देसी शराब कहां से मंगाई गई थी। एसपी ने घटना में शामिल आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ठेकेदार को जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके साढ़ू से भी पूछताछ चल रही है। अवैध शराब के कारोबार के जरिए इन लोगों ने संपत्ति जुटाई है तो उसे कुर्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें