फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश से बढ़ी उमस

Sat, 20 Jun 2015 04:21 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से ही आसमान में सूरज की गर्म किरणों से लोग बेहाल होने लगे। दिन में गर्म हवा के थपेड़े से हर कोई परेशान हो गया। गर्मी से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव तलाशते रहे।
विज्ञापन


वहीं हैंडपंपों और पानी की टोटियों के पास लोगों की भीड़ लगी रही। रेलवे और बस स्टेशनों पर भी लोग गर्मी से बेहाल दिखे। जहां छांव दिखी, वहां लोग खड़े होकर पसीना पोछते नजर आए। दोपहर में 12 बजे से अपराह्न 4 बजे तक शहर की सड़कों पर कम लोग ही नजर आए।

चिलचिलाती धूप के चलते लोग घरों में दुबके रहे। अगर किसी को निकलना भी हुआ तो चेहरे को पूरा ढककर निकला। वहीं शाम करीब साढ़े चार बजे हुई बारिश ने उमस और बढ़ा दी। चिपचिपी गर्मी से सभी लोग परेशान रहे। इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहे। अब हर किसी को मानसून का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें