फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज कागजों पर मिल रही 18 से 20 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र परशदेपुर उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति बेहाल हैं। केवल कागजों पर ही 18 से 20 घंटे की सप्लाई चल रही है, जबकि हकीकत में सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है। मामूली बूंदाबांदी और हवा चलने से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बेहपटरी हो जाती है।
परशदेपुर विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र को दी जाने वाली सप्लाई मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश के बाद से ही बेपटरी हो गई है। चार दिन में महज सात से आठ घंटे सप्लाई हो रही है, जबकि कागजों पर पूरी सप्लाई चल रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि पॉवर हॉउस के सीयूजी नंबर पर कॉल करने पर अधिकतर फोन बंद रहता है नहीं तो नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताता है। अभियंता से शिकायत पर जवाब रहता कि जल्द ही सप्लाई चालू की जा रही है। परशदेपुर क्षेत्र में लगभग छह हजार उपभोक्ता है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उधर, सभासद हसन गुलाम, आशू जायसवाल ने बताया की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बारिश व हवा चलने से आपूर्ति बंद हो जाती है।
ग्रामीण राकेश कुमार, अरविंद, महेंद्र कुमार ने बताया की तीन दिन में लगभग चार पांच घंटे बिजली मिली है। पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। उधर, अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि भरतगंज गांव के पास 33 केवी लाइन का पोल टूटने की वजह से सप्लाई बाधित थी, जिसे ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें