फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के कुछ घंटे बाद ही तलाक, बुलेट लेने की मांग पर अड़ा रहा दूल्हा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में निकाह के बाद बुलेट नहीं मिलने से दूल्हे ने दुल्हन की विदाई करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर काफी देर गहमागहमी होती रही।
विज्ञापन

दूल्हे व उसके परिवारीजनों ने अपाचे बाइक की जगह बुलेट की मांग की। वधू पक्ष बुलेट के पैसे देने को भी राजी था पर शोरूम में बुलेट तुरंत उपलब्ध नहीं थी। वर व उसके परिवारवाले तुरंत बुलेट की मांग पर अड़े रहे।
काफी देर तक गहमागहमी के बाद लड़के पक्ष ने तलाक दे दिया। इससे नाराज लड़की वालों ने दूल्हे व बरातियों की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र केसरिया सलीमपुर गांव में सोमवार को डीह थाना क्षेत्र के रोखा गांव निवासी इमरान पुत्र शौकत अली ने अपने बेटे शाकिर की बरात लेकर आए। रीति रिवाज के अनुसार हंसी खुशी निकाह हुआ।
शहनाइयां बजी, डीजे बजे, लेकिन यह खुशी कुछ ही पल में गम में बदल गई। वधू पक्ष ने बताया कि शादी के दो दिन पहले ही दहेज का सारा सामान पहुंचा दिया गया था। सोमवार को दोनों का निकाह हुआ।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद बराती भी वापस चले गए। दुल्हन की विदाई के समय अचानक दूल्हे व उसके पिता ने अपाचे की जगह बुलेट की मांग रख दी। लड़की के पिता ने बात मान भी ली।
एक लाख 65 हजार का चेक दूल्हे को दे दिया। बुलेट का दाम ज्यादा होने से बात इतने पर नहीं बनी तो फिर से 35 हजार का चेक लड़की के पिता ने दूल्हे को दिया। उसके बावजूद दूल्हा बुलेट लाकर देने की बात पर अड़ा रहा।
लड़की पक्ष के लोगों ने एजेंसी से संपर्क किया तो एजेंसी की तरफ से बताया कि पहले बुकिंग फिर कुछ दिन बाद बुलेट मिलेगी। दूल्हे के न मानने पर लड़की पक्ष ने दूल्हे व उसके पिता व बरातियों को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। उसके बाद दोनों का तलाक हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के व उसके पिता को थाने ले आई थी। बुधवार की देर शाम लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी आमिर खान पुत्र इमरान खान, इमरान खान पुत्र शौकत अली व सात आठ अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया गया है। उधर लड़के पक्ष ने बंधक बनाकर मारपीट की तहरीर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखित में तलाक लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें