फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलमऊ में मानकों को ताक पर दिए जा रहे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। विद्युत वितरण खंड डलमऊ के अभियंताओं के लिए नियम कानून कोई मायने नहीं रखते हैं। मानकों पर ताख पर कनेक्शन दिए जा रहे हैं। लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आने-जाने वाले रास्ते में दिए गए कनेक्शनों की केबल लटकती हैं। कई बार उपभोक्ताओं ने पोल लगाकर केबलों को कंसवाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

डलमऊ-जगतपुर मार्ग पर नगर पंचायत सीमा क्षेत्र से सटे हुए गांव सराय दिलावर को जाने वाली संपर्क मार्ग पर केबल नीचे लटक रही हैं। नियम यह है कि पोल से 40 मीटर केबल लगाकर कनेक्शन दिया जाए। इससे अधिक दूरी होने पर पोल लगाया जाए, लेकिन यहां 100 से 150 मीटर दूरी पर घरों में कनेक्शन दिए गए हैं, जो नियम विरुद्ध है। अधिक दूरी होने के कारण कभी भी केबल टूट सकती है। केबल ढीले होने के कारण कोई वाहन निकलता है तो केबल को हाथ से उठाना पड़ता है। इससे करंट लगने का खतरा मंडराता रहता है।
शांति देवी, बसंत लाल, आशुतोष, शिव प्रकाश, राजू कुमार ने बताया कि केबल जमीन से चार से पांच फिट की ऊंचाई पर है। इस मार्ग पर छात्र-छात्राएं भी आते-जाते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। यही हाल मुराईबाग और डलमऊ के अन्य मोहल्लों का भी है। अधिकारियों से विद्युत पोल लगवा कर लटकते तारों से निजात दिलाने की मांग की गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अधिशासी अभियंता धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि केबल ढीले हैं तो पोल लगावा कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें