फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हल्की बूंदाबांदी से और बढ़ी उमस, दिनभर बेहाल रहे लोग

Mon, 10 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में सिर पर कपड़ा रखकर जातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को हल्की बूंदाबांदी से उमस और बढ़ गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ये रहे कि कई लोग उमस के चलते पसीना पोछते नजर आए। दोपहर तक बादलों के उमड़ने-घुमड़ने का सिलसिला चलता रहा। देर रात तक बदली छाई रही।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर 12 बजे तक बदली छाई रही। इसके बाद शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि 15 से 20 मिनट तक बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे उमस और बढ़ गई। नतीजतन लोग उमस से बेहाल दिखे। इससे लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ा।

सुबह से शाम तक गर्मी व उमस ने कोई भी राहत नहीं दी। खास बात ये है कि बिजली कटौती भी हो रही है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से और परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मुताबिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि न्यूनतम तापमान औसत से अधिक है, इस कारण उमस भरी गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें