रामसनेहीघाट। सादुल्लापुर गांव निवासी सनी पर जानलेवा हमला कर गला काटने की कोशिश का आरोप लगा है। 18 नवंबर की रात हुई घटना में मंगलवार शाम पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सनी के पिता सोहनलाल के मुताबिक, रात करीब 11 बजे शिवम मिश्रा ने फोन कर बेटे के हादसे में घायल होने की सूचना दी। वह मोहम्मदपुर कीरत पहुंचे तो बेटा एंबुलेंस के पास गंभीर हालत में मिला। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
पिता का आरोप है कि होश आने पर बेटे ने भद्दूपुर का पुरवा मजरे राजेपुर निवासी सचिन शुक्ला, सादुल्लापुर निवासी अंशु वर्मा और करण मिश्रा समेत अन्य पर हमले की बात बताई। उसके गाल और शरीर पर चोटें थीं। हाथ और जबड़ा भी टूटा था। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।