फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विद्यार्थियों से बात कर जानीं समस्याएं

Sun, 13 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां क्षेत्र के आश्रम पद्धति स्कूल में बच्चाें से बात करती डीएम। 
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां के शेषपुर समोधा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में छात्रों के बवाल के बाद शनिवार को डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने विद्यालय पहुंचकर हकीकत जानी। मामले में वरिष्ठ सहायक को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। डीएम ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


डीएम ने विद्यालय परिसर, शिक्षण कक्षों, प्रयोगशाला, रसोईघर, डाइनिंग हॉल और छात्रावास का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रों को पौष्टिक, गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए। छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया।

डीएम ने बताया कि ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति होने के कारण विद्यालय में कुछ समस्या आ रही है। उन्होंने बिजली व्यवस्था से संबंधित समस्या का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। छात्रों की सुविधा को देखते हुए डाइनिंग हॉल में तत्काल एक वाटर कूलर, छात्रावास में एक फ्रिज और दो कूलर उपलब्ध कराए गए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अंजूलता, जॉइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, सीओ प्रदीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह और प्रधानाचार्य अवधेश प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें