फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड पानी के पाइप में लीकेज, मकानों की नींव धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले की नगर पालिका परिषद जायस के वार्ड नंबर 23 मोहल्ला जेर मस्जिद के पास अंडरग्राउंड पाइप लाइन में लीकेज होने से अंदर ही अंदर पानी मकानों की नींव में भर गया है। कई दिनों तक पानी भरा होने के कारण छह लोगों के मकानों की नींव नीचे धंस गई। इससे दीवारों में दरार आ गई है।
विज्ञापन

लोग दूसरों के यहां रहने को मजबूर है। नगर पालिका के कर्मचारी अब तक लीकेज खोज नहीं पाए है। फिलहाल पाइप लाइन से जुड़े घरों की जलापूर्ति बंद कर दी है। मोहल्ले की रहने वाली शहनाज ने बताया कि पानी लिकेज के कारण घर की नींव धस गई है। छतों ने दीवार की पकड़ छोड़ दी है।
इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी, लेकिन अभी तक पानी लीकेज ठीक नहीं हो पाई है। इसी तरह गुड्डी पत्नी शिवशंकर ने बताया कि मेरा मकान प्रधानमंत्री आवास योजना तहत बन रहा है। अभी सिर्फ पहली किस्त मिली है।
विज्ञापन

जितना निर्माण कार्य करवाया वह भी ढहने की स्थिति में हो गया है। यही हाल मतीन, श्यामलाल, शकील, अब्बास खां, असलम के घरों का भी है। सभासद निगहत फातिमा के प्रतिनिधि मो. शाकिब ने बताया कि पानी का पाइप लगभग 70 वर्ष पहले बिछाया गया था।
अब उसके ऊपर मकान बन गए है। घनी आबादी होने के कारण लीकेज का पता नहीं चल रहा है। नगर पालिका के अधिकारी समस्या के प्रति कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब तक नई पाईप नहीं बिछाई जाएगी तब तक इस समस्या का समाधान नहीं निकलेगा।
पाइप लाइन में लीकेज होने के चलते समस्या आई है। कर्मचारियों को लगाकर लीकेज का पता लगाया जा रहा है। इस पाइप लाइन से करीब 28 घरों को जलापूर्ति होती है। पानी की आपूर्ति बंद कराई गई है। लीकेज को ठीक होने के बाद जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।-प्रियंका मिश्रा, ईओ नगर पालिका परिषद जायस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें