फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शारदा सहायक नहर के बेहटा पुल में लीकेज, रोका पानी

Sun, 26 Jul 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में बेटा पुल के पास लीकेज होने से मरम्मत कार्य कराते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर निकले शारदा सहायक नहर पर बने बेहटा पुल में लीकेज हो गया है। सिंचाई विभाग ने लीकेज ठीक कराने के लिए नहर का पानी रोक दिया है। पानी रोकने से शारदा से जुड़ी 300 माइनरों और रजबहों में पानी जाना बंद हो जाने से वह सूख गए हैं। जिससे किसानों के समक्ष सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


शारदा सहायक नहर से ऊंचाहार, जगतपुर, डीह, छतोह, सलोन, राही, अमावां ब्लॉक क्षेत्र के करीब दो लाख किसान सिंचाई करते हैं। बीती 22 जून को शारदा सहायक नहर में पानी छोड़ा गया था। शारदा नहर पर राही क्षेत्र के रघुनाथपुर कटैली गांव के पास बेहटा का पुल बना है। इस पुल के ऊपर से नहर निकली है, जबकि नीचे सई नदी गुजरी है। बीती 23 जुलाई को इसी जगह पर शारदा सहायक नहर में बने पुल में लीकेज हो गया था। इससे पानी सई नदी में जाने लगा।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शारदा सहायक नहर का पानी बंद कराना पड़ा। पानी थमने के बाद शनिवार से मरम्मत का काम शुरू कराया गया। सिंचाई विभाग के दक्षिणी खंड के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि नहर के निरीक्षण के दौरान पोषक नहर के किमी 232.800 पर निर्मित पुल की बाईं ओर स्थित विंग वॉल के जॉइंट में रिसाव मिला था। मरम्मत कार्य कराकर नहर में क्षमता के अनुसार पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर में बेटा पुल के पास लीकेज होने से मरम्मत कार्य कराते अधिकारी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें