रायबरेली में गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान और कावड़यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को ड
डलमऊ। गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान और कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में शनिवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने गंगा तट के स्नान घाटों का निरीक्षण किया। डीएम ने रात में घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था कराने के साथ गहरे पानी का संकेत देने वाली लाल झंडियां लगवाने को कहा। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई व नावों की व्यवस्था कराने के निर्देश नगर पंचायत प्रशासन को दिए।
डीएम ने नगर पंचायत ने अधिकारियों से बातचीत की। पूछा कि घाटों पर स्नान की क्या व्यवस्था है। इस पर बताया गया कि व्यवस्था की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार मैं पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुख सुविधाओं के मध्य नजर सड़क के किनारे फैले अतिक्रमण को हटवाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए।
इस मौके पर एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह, कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रिजेश दत्त गौड़, सोहराब अली, हरिओम त्रिपाठी मौजूद रहे। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार: डीएम व एसपी ने गेंगासो गंगाघाट का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने घाट में बने शौचालय के सामने लगी दुकानों को तुरंत हटाने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि घाटों पर सफाई की नियमित व्यवस्था की जाए और रात में घाटों में प्रकाश की भी व्यवस्था कराई जाए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि स्नान पर्वों पर सुरक्षा चाक चौबंद होनी चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान देशराज यादव भी मौजूद रहे।