फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अतुल के परिजनों पर केस दर्ज करने पर भड़के वकील

Wed, 23 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
एसपी से ​शिकायत करने पहुंचे वकील।
विज्ञापन
रायबरेली। दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को एसपी दफ्तर में हंगामा किया। सभी ने अतुल तिवारी के परिजनों पर केस दर्ज कराने पर नाराजगी जताई। एसपी को ज्ञापन देकर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


सरेनी बाजार निवासी धुनारी उर्फ राजेश कुमार प्रजापति (42) पुत्र शिवनारायण के बेटे करण प्रजापति को मौनी मोहल्ला के अतुल तिवारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने बीती आठ अप्रैल को जेल भेज दिया था। बेटे के जेल जाने से करण के पिता धुनारी गुुमसुम रहते थे। शनिवार की शाम धुनारी का शव फंदे से लटकता पाया गया था। मृतक धुनारी की पत्नी श्यामा देवी ने अतुल के पिता राजेंद्र तिवारी, बहन वेदिका पांडेय उर्फ रंगौली, सतवाखेड़ा निवासी रिश्तेदार प्रभात मिश्रा, आदित्य मिश्रा व अन्य लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।

अधिवक्ता देवेश कुमार शुक्ला ने कहा कि अतुल के परिजनों पर फर्जी केस दर्ज कराया गया है। यह सब एक नेता के इशारे पर हुआ है। पीडि़त परिवार के साथ अन्याय हुआ तो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विकास त्रिपाठी ने कहा कि सरेनी मामले में जिस तरह से राजनीति की गई है, वह दुखद है। इस मौके पर अजय मिश्र, नरेंद्र क्रांतिकारी, चंद्रशेखर शुक्ला, शशिकांत शुक्ला, सुभाष मिश्रा, शुभम अवस्थी, सीएल त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें