फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार पर अड़े वकील

Wed, 27 May 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन और तहसीलदार के बीच चल रहा गतिरोध मंगलवार को भी खत्म नहीं हो सका। अधिवक्ताओं ने बैठक कर तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार को जारी रखने का निर्णय लिया। इससे तहसील परिसर में न्यायिक कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन


बैठक संगठन के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार का रवैया मनमानीपूर्ण है। इससे आम लोगों के मामलों का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जब न्यायालय में निष्पक्ष व्यवस्था नहीं होगी तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इससे पहले भी संगठन ने कुछ आदेशों और कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताया था। उस समय तहसीलदार की ओर से ऐसी स्थिति दोबारा न बनने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। इसी कारण अधिवक्ताओं में फिर नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन


इस दौरान सर्वसम्मति से तहसीलदार न्यायालय के साथ नायब तहसीलदार खीरों न्यायालय के बहिष्कार को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में संगठन के महामंत्री सुरेश निगम, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश त्रिवेदी, दलबहादुर, संजय अवस्थी, रामनारायण श्रीवास्तव, वीरेंद्र, हिमांशु श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें