फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइक सवार महिला पर गिरी सीढ़ी, मौत

Sun, 14 Jun 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। बछरावां-मौरावां मार्ग पर टांडा गांव के पास शुक्रवार रात ट्रक की सीढ़ी बाइक सवार महिला के ऊपर गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब महिला अपने पति के साथ दवा लेने जा रही थी। महिला की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


मेहरबानखेड़ा मजरे शेखपुर समोधा गांव की रहने वाली समिता रावत (30) अपने पति महेश रावत के साथ छोटकवाखेड़ा गांव दवा लेने जा रही थी। टांडा गांव के पास ट्रक में चढ़ने के लिए लगी सीढ़ी अचानक टूटकर महिला के ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

ट्रक चालक ने परिजनों के साथ महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें