फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Sun, 01 Feb 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सेमरी ग्रामसभा के बड़ा भगत खेड़ा निवासी मन्नू लाल (45) शुक्रवार रात करीब नौ बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम शीतला बख्श खेड़ा के पास पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी का 15 वर्ष पहले निधन हो गया है। उनकी 18 वर्षीय बेटी अंजलि का रो-रोकर हाल बेहाल है। अंजली के आंसू थम नहीं रहे हैं। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें