फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लैब सहायक की मौत मामले सहकर्मी पर हत्या का आरोप

Thu, 15 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भाले सुल्तान शहीद स्मारक के टांडा गांव के पास 11 जनवरी को हुए सड़क हादसे में प्रतापगढ़ के वैरमपुर सुवंशा फतनपुर गांव निवासी सीताराम विश्वकर्मा (36) की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी विभा विश्वकर्मा ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए सहकर्मी पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पत्नी विभा ने बताया कि उनके पति अमरगढ़ आसपुर देवसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब सहायक पद पर कार्यरत थे। 11 जनवरी को एक सहकर्मी ने फोन कर लखनऊ चलने की बात कही थी। इसके बाद देर शाम लखनऊ–वाराणसी हाईवे पर कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की सूचना दी गई। पत्नी का आरोप है कि हादसे की जानकारी लेने पर सहकर्मी टालमटोल करता रहा। यह भी बताया गया कि वाहन सीताराम चला रहे थे, जबकि कार की स्थिति और सहकर्मी को आई मामूली चोटें संदेह पैदा करती हैं। आरोप लगाया कि कार पेड़ से नहीं टकराई, बल्कि पूर्व नियोजित साजिश के तहत पति की हत्या की गई। थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि हादसे के बाद से ही पत्नी सहकर्मी पर आरोप लगा रही हैं। पूरे प्रकरण की जांच में मौत सड़क हादसे में होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या से संबंधित कोई तथ्य सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें