फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: केवी, त्रिवेणी और जनता मेल आज नहीं आएंगी

विज्ञापन
रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से बाहर निकलते यात्री। - फोटो : रायबरेली में शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से बाहर निकलते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरा अधिक होने से ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित है। इस वजह से ट्रेनों को भी निरस्त करना पड़ रहा है। शनिवार को नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल और टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस नहीं आएगी। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा के लिए दूसरी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द होने के कारण नहीं आई। बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस करीब 12 घंटे देरी से पहुंची। यह ट्रेन बृहस्पतिवार रात की जगह शुक्रवार को दोपहर में पहुंची। शुक्रवार को रायबरेली-कानपुर पैसेंजर करीब डेढ़ घंटे देरी से चलाई गई, क्योकि कानपुर-रायबरेली पैसेंजर बृहस्पतिवार की रात साढ़े तीन घंटे देरी से आई थी। प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस ने साढ़े चार घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस ने चार घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने सवा तीन घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने दो घंटे और अमृतसर-हावड़ा पंजाब ने मेल पौने दो घंटे इंतजार कराया।
देहरादून-बनारस जनता मेल, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, रघुराज सिंह-रायबरेली पैसेंजर, ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर सवा घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर एक घंटे विलंब से आई। प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस व प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे, प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत 20 मिनट देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें कोहरे की वजह से प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें