फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आज नहीं आएगी केवी और त्रिवेणी

Fri, 02 Jan 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से लेटलतीफी बढ़ रही है। ऐसे में दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जिले से होकर गुजरने वाली सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं आएंगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बनारस-देहरादून जनता मेल और शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रही। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने साढ़े चार घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने सवा तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ने तीन घंटे और ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल ने ढाई घंटे इंतजार कराया।

लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर व रायबरेली-कानपुर पैसेंजर पौन घंटे, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस व गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। बुधवार की रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण नहीं आई, जबकि प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस सात घंटे इंतजार के बाद पहुंची।
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित रहती है। इससे ट्रेनें विलंब से आ रही हैं। ट्रेनों का संचालन ज्यादा प्रभावित न हो, इसलिए कुछ ट्रेनों को निरस्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें