फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कूटी गोपालदास व कोरिहर टीम विजेता

Fri, 27 Nov 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। विकास क्षेत्र के पूरे दुर्गा मजरे कोरिहर गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 में बृहस्पतिवार को दो लीग मैच खेले गए। इनमें कूटी गोपालदास और कोरिहर की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच मलिकमऊ चौबारा और कूटी गोपालदास के बीच आठ ओवर का खेला गया। कूटी गोपालदास ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मलिकमऊ चौबारा की टीम छह ओवर में 22 रन पर सिमट गई। ज्ञानू ने सर्वाधिक नौ रन बनाए। कूटी गोपालदास की ओर से दीपक ने तीन, जबकि दुर्गेश और विनोद ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कूटी गोपालदास की टीम ने तीन ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच मटिहा और कोरिहर के बीच खेला गया। मटिहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 62 रन बनाए। विश्वकर्मा ने 37 और अंकित यादव ने 27 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोरिहर की टीम ने छह ओवर में जीत हासिल कर ली। पवन ने 18, आजाद ने 12 और अभिलेख ने 12 रन बनाए। पवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर वीरेंद्र, रामराज, विपिन, गोलू, जितेंद्र कुमार, अतुल, सूरज, दीपक और राहुल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें