फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ओई गांव में कुषाण कालीन सुरंग स्थल को किया सुरक्षित

Sat, 01 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर। क्षेत्र के ओई गांव में रहस्यमयी सुरंग से कुषाण कालीन प्राचीन अवशेष मिलने के बाद इसे सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसके तहत सुरंग स्थल को संरक्षित कर सुरक्षित किया जा रहा है। शुक्रवार को सुरंग स्थल की पक्की बैरिकेडिंग की गई। यह कार्य ग्राम पंचायत ओई के प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद्र मौर्य ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कराया। सीमेंट के खंभे गड़वाकर कांटेदार तारों से पूरे क्षेत्र को सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की एक टीम ने इस स्थल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मिले प्राचीन अवशेषों और सुरंग की संरचना की विस्तृत वैज्ञानिक जांच जारी है। रिपोर्ट आने तक किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने लोगों से बैरिकेडिंग के भीतर प्रवेश न करने की अपील की है। जांच पूरी होने तक स्थल की सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें