फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाने व दम घुटने से हुई थी कोमल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के चितवनिया गांव की रहने वाली कोमल उर्फ सोनी की मौत दम घुटने और गला दबाने से हुई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चितवनिया में मंगलवार की सुबह सोनी उर्फ कोमल की संदिग्ध अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में मृत्यु हो गई थी। पति दीपक ने मृतका के परिवारीजनों को सूचना दी गई और बीमारी के चलते मौत होने की बात बताई, जबकि मृतका के परिवारीजन मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी थी।
मृतका के पिता शिवकुमार ने बेटी को दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आई। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनी की मौत गला दबाने और दम घुटने से होने की पुष्टि हुई है। मामले में पति दीपक कुमार व सास पुष्पा के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें