रायबरेली। जिले के चार लाख 32 हजार किसानों के खाते में मंगलवार को एक साथ दो-दो हजार रुपये पहुंचे तो उनके चेहरे खुशी से खिल गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान निधि के रूप में किसानों के खाते में 11वीं किस्त के रूप में पैसा भेजा। वैसे तो जिले में किसानों की संख्या अधिक है, लेकिन किन्हीं कारण से कुछ किसान 11वीं किस्त का लाभ पाने से वंचित रह गए। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द शेष किसानों के खाते में भी धनराशि आएगी।
जिले में चार लाख 67 हजार 830 किसानों प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत साल में छह हजार रुपये मिल रहे हैं। शिमला में मंगलवार को आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को सम्मान निधि की 11वीं किस्त का लाभ दिया।
इसके तहत जिले में चार लाख 32 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे। नए नियम के तहत अब सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए केवाईसी कराना पड़ेगा।
कुछ किसान न तो केवाईसी करा पाए। कुछ किसानों का बैंक खाता, आधार कार्ड में त्रुटि होने की वजह से धनराशि खाते में नहीं आ सके।
उप कृषि निदेशक एचएन सिंह का कहना है कि शेष किसानों के खाते में भी जल्द धनराशि आ जाएगी। चार लाख 32 हजार किसानों के खाते में सम्मान निधि की 11वीं किस्त भेजी गई है।
मैसेज आया तो मिली खुशी
जगतपुर। ब्लॉक क्षेत्र के पूरे मती गांव के किसान उदय सिंह, भीख के किसान रामकुमार अवस्थी, राधेश्याम साहूू, बैैरीहार गांव के किसान आदित्य कुमार कहते हैं कि उनके खाते में सम्मान निधि के रूप में दो हजार रुपये का मैसेज आया है। पैसा आने से उन्हें खुशी मिली है। धान की बेड़न डालने का समय आ गया है। इससे पैसा होने से धान की बेड़न डालने के बाद धन की रोपाई का कार्य भी कर सकेंगे। पैसे की कमी से दिक्कत आ रही थी।