फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख से अधिक कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक किसान अमरेंद्र। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। किसान पर करीब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज था। बिल न जमा करने पर बिजली का कनेक्शन भी कट गया था। इससे परेशान होकर उसने शुक्रवार को फांसी लगा ली। किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

केसौली गांव निवासी अमरेंद्र प्रताप यादव उर्फ विमल (35) ने 17 जुलाई 2016 को बड़ौदा यूपी बैंक निहस्था से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये 60 हजार रुपये कर्ज लिया था। पैसा न जमा करने पर वर्तमान में ब्याज सहित एक लाख से अधिक हो गया था।
अमरेंद्र ने आठ जुलाई 2016 को ही जिला सहकारी बैंक सेमरी से भी 51 हजार रुपये खाद व बीज आदि के नाम पर कर्ज लिया था। वह उसे भी नहीं चुका पाया था। पावर कॉरपोरेशन का 10 हजार रुपये का बिल बकाया होने पर घर की बत्ती भी काट दी गई थी।
विज्ञापन

अमरेंद्र की पत्नी रूपरानी ने बताया कि डेढ़ लाख से अधिक का कर्ज होने के चलते पति एक सप्ताह से तनावग्रस्त थे। शुक्रवार लगभग 12 बजे बाग में पेड़ से फांसी लगा ली। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
मई में है बहन की शादी
मृतक अमरेंद्र प्रताप की बहन नीलम की शादी मई में है। शादी को लेकर वह काफी परेशान था। कर्ज में डूबा अमरेंद्र बहन की शादी को लेकर चिंतित था। शादी के पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया। अब परिवारीजन भी परेशान हैं कि आखिर नीलम की शादी कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें