फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के केसरी को मिलेगा शौर्य चक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के दुसौती गांव के रहने वाले केशरी कुमार सिंह ने इतिहास रच दिया है। पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराने वाले जिले के लाडले को गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को राष्ट्रपति के हाथों से शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी यहां मिलते ही परिवारीजनों और अन्य लोगों ने खुशी जताई। साथ ही बहादुर बेटे के जज्बे को सलाम भी किया है।
विज्ञापन

दुसौती गांव के रहने वाले केशरी कुमार सिंह ने 21 मार्च 2019 को कश्मीर स्थित हजिन (बांदीपोरा) में एनकाउंटर में दो पाकिस्तानी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस उपलब्धि के लिए इन्हें राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। यह खबर मिलते ही पिता गुप्तार सिंह का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। केशरी कुमार सिंह इस समय कश्मीर में सीआरपीएफ के 45वीं बटालियन में सहायक कमांडेंट के रूप में तैनात हैं। ये इस परिवार की पांचवीं पीढ़ी है जो देश की सेवा के लिए भारतीय सेना में तैनात है।
इस एनकाउंटर के जरिये उन्होंने अपने ही भाई शहीद उमाशंकर सिंह का 23 वर्ष पुराना बदला लिया जिन्होंने वर्ष 1998 में कश्मीर में ही शहादत पाई थी। यह उपलब्धि हासिल करके उन्होंने न सिर्फ अपने गांव बल्कि पूरे जिले का सर गर्व से चौड़ा कर दिया है। पिता का कहना है कि बेटे की कामयाबी पर उन्हें बेहद खुशी है। गांव के ही गिरिजा शंकर सिंह, राजकुमार सिंह, मनीष व आशीष ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें