फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने अफसर बन सुनी फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सोमवार का दिन जिले की टॉपर बेटियों के नाम रहा। डीएम, एसपी, सीडीओ, सीएमओ व डीएसओ सहित अन्य अधिकारी बनकर बेटियों ने न केवल शिकायतें सुनीं बल्कि गांवों में जाकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी देखी। योजनाओं और उनकी प्रगति के बारे में भी जाना। नामित अधिकारी के रूप में बेटियों ने महिलाओं व बालिकाओं को सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

हरचंदपुर निवासी इंटर टॉपर व बीएससी की छात्रा अर्चना कुमारी प्रथम चरण व शेखन टोला सब्जी मंडी निवासी व बीकॉम छात्रा तुबा अख्तर द्वितीय चरण में नामित डीएम बनीं। नामित डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में 15 शिकायतें सुनीं। अधिकारियों व थानों को फोन के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए। शिक्षक रामपाल की शिकायत पर बीएसए को कार्रवाई के आदेश दिए। नामित डीएम ने कहा कि लगन व मेहनत से पढ़कर आईएएस बनेंगी।
फिरोजगांधी कॉलेज की बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सान्या ने डीएसओ बनकर शिकायतें सुनीं। सुरेश तिवारी व शांती देवी की बिजली यूनिट संबंधी समस्या को तत्काल निस्तारित कराया। डीएसओ केएन सिंह ने राशन वितरण सहित अन्य जानकारियां ली। बीएसएस स्कूल की अदिति सिंह ने सीएमओ बनकर कोरोना सुरक्षा के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी अन्य योजनाओं के बारे में जाना।
विज्ञापन

तुबा अख्तर उप निदेशक सूचना बनीं लेकिन बाद में प्रोन्नति मिल गई। एसपी बनीं डिम्पी तिवारी ने एसपी कार्यालय में शिकायतें सुनीं। साथ ही महिला थाने का जायजा भी लिया। इसके अलावा डीडीओ बनीं छात्रा प्रज्ञा अवस्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी बनीं अदिति, बीएसए बनीं रचना जायसवाल, समाज कल्याण अधिकारी बनीं लय कश्यप, खाद्य एवं रसद अधिकारी बनीं आयुषी कश्यप, खनन अधिकारी बनीं मानसी मिश्रा, डीपीआरओ बनीं मंदाकिनी सिंह, डीसी मनरेगा बनीं जया मिश्रा ने फरियाद सुनने के साथ ही योजनाओं की समीक्षा भी की।
छात्रा अनामिका त्रिपाठी एसडीएम सदर बनीं और एसडीएम अंशिका दीक्षित से कार्यों के बारे में जानकारी ली। एसजेएस स्कूल की छात्रा तनुजा ने एक दिन के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का पद संभाला। उन्होंने पशुपालन विभाग की योजनाओं को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीबीओ डॉ.गजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
डीएम वैभव श्रीवास्तव व सीडीओ अभिषेक गोयल ने नामित अधिकारियों के साथ हरचंदपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुनावर कमगरपुर व प्राथमिक विद्यालय महुवा खेड़ा एवं प्यारेपुर का निरीक्षण किया। पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग पाया गया। मामले में सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए टूटी ईंटों व अन्य निर्माण सामग्री का लैब से परीक्षण कराने के आदेश दिए। सामुदायिक शौचालय प्यारेपुर में बिजली कनेक्शन के निर्देश दिए।
उप निदेशक सूचना बनी छात्रा तुबा अख्तर को डीएम ने प्रोन्नति देकर डीएम बना दिया। इसके बाद अमृता कर्ण को उप निदेशक सूचना नामित किया गया। उप निदेशक प्रमोद कुमार ने नामित उप निदेशक से मुलाकात की। अमृता कर्ण केंद्रीय विद्यालय की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें