फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहन की टक्कर से कांवड़िये की मौत

Tue, 25 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के बाईपास रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िये की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। दोनों गंगा स्नान के बाद बाल्हेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ टिंकू (25) पुत्र सुंदरलाल अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर निकले थे।
विज्ञापन



डलमऊ में गंगा स्नान के बाद वह बाइक से बाल्हेश्वर मंदिर जा रहे थे। बाइक पर गांव का ही विवेक तिवारी भी सवार था। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कांवड़ियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

विवेक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। धर्मेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई राजन और साजन समेत माता पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है। धर्मेंद्र खेती में पिता का हाथ बंटाता था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें