फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रिश्वत लेने वाले कानूनगो को जेल

Fri, 02 Jan 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) गंभीर सिंह को बुधवार रात लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अब कानूनगो के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


लालगंज तहसील क्षेत्र ऊगाबाद गांव निवासी किसान गणेशशंकर पटेल से भूमि की पैमाइश के नाम पर कानूनगो ने पांच हजार रुपये घूस की मांग की थी। पीडि़त की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को लालगंज तहसील में तैनात कानूनगो को घूस लेते हुए पकड़ा था। कानूनगो को टीम गुरुबख्शगंज थाने लाई थी।

गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन लखनऊ थाने के प्रभारी अरुणेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर मिल एरिया क्षेत्र के मलिकमऊ निवासी गंभीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें