फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जन्मे कन्हाई...हर ओर गूंजी बधाई

Sun, 06 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जन्मे कन्हाई...
विज्ञापन
रायबरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को पूरा शहर आस्था और श्रद्धा में सराबोर हो गया। घरों और मंदिरों में कान्हा के स्वागत के लिए आकर्षक सजावट की गई। रात में घड़ी की दोनों सुइयां 12 पर पहुंचते ही मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इसके साथ ही घंटे-घड़ियाल बज उठे और नंद के आनंद भये, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। झांकियों ने सबका मोह लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। एसपी रवि कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। एसपी ने पूजा अर्चना किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मनमोह लिया। सदर कोतवाली में भी धूमधाम के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने अाधी रात होने पर पूजा अर्चना किया। इस दौरान भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद, मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने भी थाना परिसर में जन्माष्टमी के मौके पर पूजा अर्चना किया। नगर पालिका के जलकल कार्यालय परिसर में जन्माष्टमी मनाई गई। पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, ईओ स्वर्ण सिंह समेत सभासद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इनसेट
देहात क्षेत्रों में भी मनी जन्माष्टमी
राही ब्लॉक क्षेत्र के सैदनपुर गांव स्थित श्रीजमुनेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई। मंदिर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। आयोजक रिटायर पीडब्ल्यूडी कर्मी अशोक कुमार त्रिवेदी, सुनीता त्रिवेदी, विशाल, निहाल आदि भक्त मौजूद रहे। लोधन का पुरवा गांव निवासी राकेश कुमार, कलसहा गांव में नंदकिशोर, बृजेश कुमार की अगुवाई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। खीरों ब्लॉक क्षेत्र के श्रीतालेश्वर मंदिर मैदान मथुराखेड़ा में जन्माष्टमी पर कृष्ण लीला का मंचन किया गया।

जन्मे कन्हाई...

जन्मे कन्हाई...

जन्मे कन्हाई...

जन्मे कन्हाई...

जन्मे कन्हाई...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें