फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को फिर मिले दो नए बीईओ, जल्द करेंगे जॉइन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग को दो नए खंड शिक्षा अधिकारी फिर मिल गए हैं, जिससे अब यहां कोई भी बीईओ का पद रिक्त नहीं रहेगा। मार्च में चार नए बीईओ मिले थे, जिन्हें कुछ दिन पहले ही विकास क्षेत्र आवंटित कर उन्हें तैनाती दी गई थी। नए आने वाले बीईओ भी जल्दी जॉइन कर लेंगे, जिन्हें रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मुख्यालय और नगर क्षेत्र के अलावा 18 विकास खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी होने चाहिए। वर्तमान में 18 खंड शिक्षा अधिकारी तैनात हैं। वीरेंद्र कुमार कनौजिया के पास खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय और अमावां विकास क्षेत्र का जिम्मा है।
जबकि खीरों और सरेनी विकास क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व रवि कुमार सिंह संभाल रहे हैं। दो दिन पहले प्रदेश भर में 23 नए खंड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्त करते हुए जिला आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

इसमें दो खंड शिक्षा अधिकारियों को रायबरेली जिला मिला है, जिनमें वाराणसी की रत्नामणि मिश्रा और बाराबंकी के कुलदीप शामिल हैं। इन्हें नियुक्ति आदेश प्राप्त करने के 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।
बता दें कि मार्च में इस जिले को चार नए खंड शिक्षा अधिकारी मिले थे। इन्हें बीएसए दफ्तर में जॉइन कराया गया था। बीती 13 मई को इन सभी को विकास क्षेत्र आवंटित किया गया था।
प्रियंका सिंह को नगर क्षेत्र, गौरव कुमार मिश्रा को शिवगढ़, धर्मेश कुमार यादव को लालगंज और कृष्ण कुमार त्रिपाठी को डलमऊ विकास क्षेत्र मिला था। अब फिर दो नए बीईओ मिले हैं, जिन्हें जॉइन करने के बाद जल्दी ही रिक्त पदों पर तैनाती मिलेगी।
बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि दो नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती इस जिले में की गई है, जिन्हें 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें