फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जोगबनी-आनंद विहार आठ घंटे रही लेट

Wed, 29 Oct 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें मंगलवार को लेट रहीं, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। दीपावली के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ कम हुई है। छठ पूजा के लिए आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सोमवार की रात जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल पौने आठ घंटे देर से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


मंगलवार को चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा घंटे, नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल एक घंटे और बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल पौन घंटे देर से आईं। इसी तरह सोमवार रात को प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, वाराणसी-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, रघुराज सिंह-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें