फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नहर में फेंकी सरकारी होम्योपैथ की दवाएं

Wed, 29 Oct 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में फेकी गई दवा की शी​शियां।
विज्ञापन
रायबरेली। मरीजों के इलाज के लिए जिले को शासन से मिली होम्योपैथ की हजारों कीमत की दवाओं को शारदा नहर में फेंक दिया गया। दवाओं की शीशियों पर लिखा है-फार यूपी गवर्नमेंट सप्लाई, स्टेट आयुष सोसायटी, नाट फॉर सेल। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सभी दवाएं आयुष विभाग से संबंधित होने के कारण कार्रवाई नहीं की। जिला होम्योपैथी अधिकारी को इस संबंध में सूचना दी गई है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया के पास शारदा नहर में मंगलवार को हजारों कीमत की दवाओं की शीशियों के पड़े होने की सूचना मिली। कुछ देर बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं को चेक कराया तो सभी दवाएं आयुष विभाग से संबंधित मिली। इसी कारण ड्रग इंस्पेक्टर के स्तर से कार्रवाई नहीं की गई।

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि होम्योपैथ के अस्पतालों में सरकारी दवाएं शारदा नहर के किनारे फेंकी गई हैं। दवाओं को चेक कराया गया है। आयुष विभाग से संबंधित दवाएं होने के कारण कार्रवाई किया जाना संभव नहीं है। इस संबंध में संबंधित विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


उधर, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. संदीप गर्ग का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बुधवार को मामले को दिखवाया जाएगा। चेक कराने के बाद ही बताया जा सकेगा कि दवाएं किस अस्पताल को उपलब्ध कराई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें