फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: झारखंड सरकार का फूंका पुतला

Fri, 14 Aug 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर बृहस्पतिवार को पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदा​ध
विज्ञापन
रायबरेली। झारखंड में जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में बृहस्पतिवार को छात्रों ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार से इस्तीफे की मांग की। छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त न करने की बात कही।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली की अगुवाई में छात्र डिग्री कॉलेज चौराहा पर एकत्र हुए। अवध प्रांत के प्रांत सहमंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने परीक्षा में धांधली और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को गलत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए छात्रों पर कार्रवाई कर रही है। श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि यदि झारखंड सरकार परीक्षा रद्द नहीं करती है, तो विद्यार्थी परिषद देशव्यापी आंदोलन करेगा।

विभाग संयोजक दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सरकार की आंदोलन कुचलने की मंशा को सफल नहीं होने देगा। उन्होंने जोर दिया कि हेमंत सरकार को विद्यार्थियों की मांगों को पूरा करना ही होगा। जिला संयोजक अभिषेक पटेल ने छात्रों पर बल प्रयोग को अत्यंत निंदनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें