फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नर्सिंग होम संचालक के आवास से जेवरात व नकदी चोरी

Thu, 23 Jul 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नेहरू नगर स्थित नर्सिंग होम के संचालक डॉ. अजय श्रीवास्तव के आवास से चोरों ने लाखों कीमत के जेवरात व नकदी पार कर दी। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस नर्सिंग होम व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


डॉ. अजय श्रीवास्तव नर्सिंग होम के प्रथम तल स्थित आवास में अकेले रहते हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। चिकित्सक के मुताबिक उन्होंने अपने आवास में बीती 25 अप्रैल की शाम सोने-हीरे के आभूषणों को लॉकर में रखे हुए देखा था। बीती 19 जुलाई को जब लॉकर खोला तो उसमें जेवरात व नकदी गायब थे।

चिकित्सक के मुताबिक चोरी की घटना 25 अप्रैल से 19 जुलाई के बीच हुई है। पीड़ित ने मंगलवार की शाम सदर कोतवाली पहुंचकर आवास में हुई लाखों की चोरी की घटना की तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। चिकित्सक ने बताया कि कुल कितने रुपये की चोरी हुई है, इसकी सूचना वह बाद में पुलिस को देंगे।
विज्ञापन


सदर कोतवाली शिवशंकर सिंह ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चिकित्सक के आवास व नेहरू नगर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। नर्सिंग होम में तैनात चिकित्सक के स्टाफ से भी घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें