फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का लालच देकर पांच लाख रुपये ठगे

Tue, 28 Jul 2015 12:15 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से करीब पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आयुर्वेदिक मार्केटिंग कंपनी में बेरोजगारों को नौकरी मिली थी, लेकिन आठ महीने बाद भी उन्हें वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन


वेतन मांगा तो भगा दिया गया। सोमवार को बेरोजगारों ने डीएम प्रेम नारायण को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। डीएम ने पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बेरोजगार अमित कुमार, बृजेश कुमार, अमित चौधरी, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, आलोक सिंह, शिव प्रकाश, ज्योति रानी, संगीता वर्मा, रचना देवी समेत 20 लोगों ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि नेहरू नगर चौराहा के पास आयुर्वेदिक मार्केटिंग कंपनी खोली गई थी।
विज्ञापन


 उन्हें ट्रेनिंग के दौरान 10 हजार रुपये और ट्रेनिंग के बाद 36 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने की बात कही गई थी। बेरोजगारों से 24-24 हजार रुपये जमा भी कराया गया था।

इस तरह करीब चार लाख 80 हजार रुपये की ठगी की गई। करीब आठ महीने बीतने के बाद अब तक वेतन नहीं दिया गया है। वेतन मांगने पर नौकरी से निकाल दिया गया।

कंपनी के अधिकारी धमकी दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो, कुछ नहीं होगा। बेरोजगार पुलिस कार्यालय भी गए, लेकिन किसी अधिकारी से मुलाकात न होने पर डीएम से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें