फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म निरपेक्ष राजनेता थे जनेश्वर मिश्र : इं.वीरेंद्र

Thu, 06 Aug 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सुपरमार्केट स्थित सपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाते सपाई।
विज्ञापन
रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में मनाई। शहर में कई जगह पौधरोपण भी कराए गए।
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समानता, समता, ईमानदारी एवं धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया। वह सामाजिक कुरीतियों, पाखंड, अन्याय एवं जातिवाद के घोर विरोधी थे। उन्होंने देश के महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री के रूप में वंचितों, शोषितों एवं पीड़ितों के हितों के प्रति अनेकों योजनाएं चलाईं। वह छात्रों, मजदूरों, किसानों एवं महिलाओं की भलाई के लिए समर्पित राजनेता थे।

प्रदेश सचिव डाॅ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि छोटे लोहिया छात्र राजनीत से निकलकर देश की राजनीति में आए। उन्होंने समाजवाद के नायक डाॅ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों एवं विचारों को आगे बढ़ाया। मुलायम सिंह यादव के साथ समाजवाद का कारवां बढ़ाने का आजीवन कार्य किया। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र न्यायप्रिय एवं ओजस्वी वक्ता थे। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी विचारधारा की मजबूती, धर्मनिरपेक्षता, समतामूलक समाज को बढ़ाया।
विज्ञापन


सुरेश निर्मल, रज्जू खान, हसीन अहमद, राजेश मौर्य, शिवनारायण सोनकर, रजनीश दीक्षित, मो. मुशीर, सुरजीत सिंह, राकेश यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इन सभी ने छोटे लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन महासचिव अरशद खान ने किया। इस मौके पर श्रवण आजाद, गंगासागर यादव, एमआई जावेद, फहीम अहमद, रामकिशोर, श्रवण चौधरी, मो. सलीम, योगेश्वर पटेल, हसनैन खान, नरेंद्र यादव, हाजी वसीम, आशुतोष यादव, रिजवान, अभिषेक यादव, मो. हसन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें