फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान बिजली गिरने से जायस उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले में मंगलवार रात बारिश के दौरान बिजली गिरने से जायस विद्युत उपकेंद्र का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे इस ट्रांसफार्मर जुड़े तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 22 घंटे से तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

इससे करीब 50 हजार लोग बेहाल है। दूसरे पांच एमबीए से दो फीडर चल रहे हैं। इसी ट्रांसफार्मर से तीन फीडरों को भी जोड़कर शिफ्ट वाइज आपूर्ति शुरू कराने की तैयारी चल रही है।
विद्युत उपकेंद्र जायस में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें एक पांच एमवीए व जबकि दूसरा 10 एमवीए है। 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से सलोन, जायस, बहादुरपुर फीडर जुड़े हैं। जबकि पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से तिलोई और जल निगम फीडर जुड़े हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात में बारिश के दौरान बिजली गिरने से उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे इस ट्रांसफार्मर से संचालन फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई।
जानकारी होने पर अधिशासी अभियंता प्रदीप गौतम, एसडीओ संजीव पटेल, अवर अभियंता सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। गौरीगंज से ट्रांसफार्मर परीक्षण एवं मरम्मत टीम को मौके बुलाया गया। कई घंटे तक परीक्षण के बाद पता चला कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है।
उपखंड अधिकारी संजीव पटेल ने बताया कि पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से जोड़कर बारी-बारी से फीडरों को चलाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता प्रदीप गौतम ने बताया कि बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें