फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सात करोड़ से दूर होगी जेल रोड की बदहाली

Mon, 23 Feb 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर की जेल रोड की बदहाली बहुत जल्द दूर होगी। शासन से इसे सुदृढ़ीकरण कराने के लिए स्वीकृति मिल गए हैं। नगर पालिका की इस सड़क को हाल ही लोक निर्माण को हैंडओवर की गई थी। लोक निर्माण की ओर से भेजे गए प्रस्ताव की स्वीकृति मिल गई है। 2.350 किमी. लंबे इस मार्ग के बन जाने से 25 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कराने के लिए ई टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन चौराहा से मामा चौराहा ओवरब्रिज जेल रोड तक मार्ग दो साल से खस्ताहाल है। हालात ये हैं कि सडक़ से धूल उड़ती है। सडक़ पर गड्ढों में तब्दील है। इससे लोगों को हिचकोले खाने पड़ते हैं। इसी रोड से होकर लोगों का शहर ही नहीं, बल्कि प्रयागराज, प्रतापगढ़, लालगंज, कानपुर आना-जाना रहता है। प्रयागराज, प्रतापगढ़ से कानपुर, फतेहपुर जाने वाले ज्यादातर इसी रोड से गुजरते हैं। इस मार्ग के किनारे कई निजी अस्पताल, विद्यालय और सरकारी कार्यालय भी हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन महिपाल सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद मार्च से काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें