फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ढेकवा में फिर दिखा सियार, दहशत

Tue, 08 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ढेकवा गांव के पास लाठी-डंडा लेकर पागल सियार की खोज करती वन विभाग की टीम व ग्रामीण। 
विज्ञापन
शिवगढ़। सियार के हमले के बाद लोगों में दहशत कम नहीं हो रही। रविवार शाम सियार गांव स्थित नहर के पास देखा गया। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन की लेकिन सियार का कुछ पता नहीं चल पाया। सियार के हमले की आशंका से ग्रामीण खौफजदा हैं।
विज्ञापन


ढेकवा गांव में सियार ने बृहस्पतिवार को बकरी चरा रही दो महिला समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया था। सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी रही। रविवार शाम ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर नहर की तरफ गए तो सियार फिर दिखाई दिया। इससे लोग लौट आए। सूचना पर वन दारोगा रोशन पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ नहर पर खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।

सोमवार को फिर खोज की गई। जंगलों और खेतों में देखा लेकिन सियार का पता नहीं चला। भरत, ध्यानू पांडेय, विवेक, नजीर, हौशिला, नबी, मोनू, दया, राहल सिंह आदि ने बताया कि ग्रामीणों में इतनी दहशत है कि लोग लाठी-डंडा लेकर निकलते हैं। बच्चे घरों में कैद रहते हैं। वन दरोगा रोशन पाल ने बताया कि सियार को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। संभावित जगहों पर कांबिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें