फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाइक से टकराया ट्रैक्टर, आईटीआई के छात्र की मौत

Sat, 07 Feb 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। क्षेत्र के धरई–सिसनी मार्ग पर पिछवरिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार आईटीआई रायबरेली के छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। मौरंग और सरिया लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन


ग्राम बेवल निवासी व आईटीआई रायबरेली का छात्र अनूप उर्फ गोलू प्रजापति (22) पुत्र जीतलाल शुक्रवार दोपहर को अपने साथी रामचन्द्र (20) निवासी ग्राम बेवल के साथ मेहदीगंज स्थित बैंक में अपने खाते से संबंधित मोबाइल नंबर अपडेट कराने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में पिछवरिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल रामचन्द्र को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया जहां से घायल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
रोते बिलखते रहे परिजन
हादसे की सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजनों ने जब अनूप का शव देखा तो रोने बिलखने लगे। बताया कि अनूप रायबरेली में आईटीआई का छात्र था। मृतक की मां कृष्णा देवी, पिता जीतलाल, बहन साधना, भाई अनुज और छोटे भाई आवेश के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें