फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक हफ्ते तक ट्रेनों में सीटें मिलना हुआ मुश्किल

Tue, 18 Mar 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। होली के बाद लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले एक हफ्ते तक ट्रेनों में सीटें मिलना मुश्किल है। तीन दिन बाद कई ट्रेनों के निरस्त होने और रूट डायवर्जन के कारण यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। सोमवार को सुबह से रात तक गुजरने वाली हर ट्रेन में भीड़ काफी अधिक होने से चढ़ने और उतरने के लिए यात्रियों के बीच धक्कामुक्की होती रही।
विज्ञापन



होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद बाहर से आए लोग वापस जा रहे हैं। बेवजह की परेशानियों से बचने के लिए यात्री अपनी सीट आरक्षित कराने की जुगत में लगे हैं। इसीलिए आरक्षण कराने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। आरक्षण काउंटर पर सुबह से भीड़ जुटी रही, लेकिन कन्फर्म सीट नहीं मिल रही है। वेटिंग टिकट लेने को मजबूर हैं। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा लंबी वेटिंग है। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक आरके पांडेय का कहना है कि ज्यादातर ट्रेनों में सीटें भर चुकी हैं।


रायबरेली, बछरावां, ऊंचाहार समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ रही। कम दूरी वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भीड़ की वजह से यात्रियों को जगह नहीं मिल सकी तो खड़े होकर सफर किया। छुट्टी खत्म होने के बाद लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, प्रतापगढ़, कानपुर जाने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। लंबी दूरी की ट्रेनों में पंजाब मेल, जनता मेल, अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी सभी बोगियां भरी रहीं। स्टेशनों पर ट्रेन के रुकते ही यात्रियों को चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसे में धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन





होली स्पेशल ट्रेनों ने कराया इंतजार

रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। सोमवार को कटरा-बनारस होली स्पेशल चार घंटे और आनंद विहार-जय नगर होली स्पेशल दो घंटे देर से आई। जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल पौन घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।

रविवार रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर चार घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रयागराज-लखनऊ नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण विलंब से आई हैं। स्टेशन पर भीड़ अधिक है, क्योंकि त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। भीड़ कुछ दिन तक इसी तरह नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें