रायबरेली। 12 साल से जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही कलावती उर्फ कल्लो को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को खुली हवा में सांस लेने का मौका मिल सकता है। शासन के निर्देश पर जेल अफसरों ने जिला प्रशासन की संस्तुति पर रिहाई के लिए महिला कैदी का नाम लखनऊ भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उसकी रिहाई पर निर्णय ले सकते हैं।
जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कोलवा खुर्द गांव की रहने वाली कलावती उर्फ कल्लो (60) अपने ही पति की हत्या में आजीवन कारावास काट रही है। 12 साल से वह जेल में बंद है।
शासन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अधिक सजा काटने वाली महिला कैदी की रिहाई करने के लिए एक महिला कैदी का नाम मांगा गया था। इस पर कलावती का नाम डीएम की संस्तुति के बाद शासन को भेजा गया है।