रायबरेली। लखनऊ में 12 जनवरी से होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में इंटरनेशनल एथलीट सुधा सिंह व इंटरनेशनल खिलाड़ी सबा बुतुल आबदी सहित अन्य विशिष्ट उपलब्धि पाए युवा-युवतियां शामिल होंगे।
जिले स्तर पर युवाओं को लखनऊ तक पहुंचाने के लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बीईओ मुख्यालय बीरेंद्र कनौजिया को युवाओं को लखनऊ तक पहुंचाने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया।
इसके अलावा महिला व पुरुष आरक्षियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। शनिवार सुबह सात बजे रोडवेज की बस से विकास भवन से युवाओं को लखनऊ भेजा जाएगा।
प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं को राष्ट्रीय युवा उत्सव में पहुंचाने के लिए सारे बंदोबस्त कर लिए गए हैं। सभी युवाओं को शनिवार सुबह विकास भवन में बुलाया गया है।
इंटरनेशनल एथलीट सुधा सिंह व इंटरनेशनल खिलाड़ी सबा बुतुल आबदी सीधे लखनऊ पहुंचेंगी। पूर्व में कार्यक्रम में एक हजार युवाओं को शामिल होने प्रोग्राम था, लेकिन लखनऊ महोत्सव के स्थगित होने के कारण राष्ट्रीय युवा उत्सव में जिले के 27 युवा शामिल होंगे।