फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, की नारेबाजी

Thu, 14 Jan 2016 12:12 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी में ट्रांसफर की मोविलिटी पॉलिसी लागू करने से खफा कर्मचारियों ने प्रबंधन और केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन


कैनाल रोड स्थित शाखा प्रथम और द्वितीय के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रबंधन और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर भड़ास निकाली।

बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर लंच के दौरान दोनों शाखाओं के कर्मचारी शाखा द्वितीय के गेट पर एकत्र हुए। संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्र ने कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों के शोषण कर रहा है।

ट्रांसफर की मोविलिटी पॉलिसी पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है। इसे कतई लागू नहीं होने दिया जाएगा। महामंत्री ओपी दीक्षित ने कहा कि अब तक प्रमोशन होने पर कर्मचारियों का तबादला होता था।
विज्ञापन


लेकिन नई पॉलिसी के तहत कर्मचारी एक डिवीजन में तीन साल ही तैनात रह सकेंगे। महामंत्री ने कहा कि प्रबंधन अन्य डिवीजनों और शाखाओं में कर्मचारियों कमी को दूर करने की बात कहकर इस पॉलिसी को लागू कर रहा है।
विज्ञापन


जबकि इससे समस्या का हल निकलने वाला नहीं है। नई भर्ती करके कर्मचारियों की इस कमी को दूर किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में लिए गए प्रबंधन के इस निर्णय का संघ डट कर विरोध करेगा। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रबंधन और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सौरभ गुप्ता, अवध पाल सिंह, सीपी मिश्र, राम सेवक तिवारी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें