फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अनुदेशकों को मिला बढ़ा हुआ मानदेय, खिले चेहरे

Mon, 18 May 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
 गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए ​शिक्षक और साथ में खड
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 547 अनुदेशकों को बढ़ा हुआ मानदेय मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। पहले इन अनुदेशकों को नौ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था, लेकिन अब अप्रैल महीने से 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलने लगा है।
विज्ञापन

मानदेय वितरण का कार्यक्रम रविवार को गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें लखनऊ के लोकभवन में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया। जिला स्तर पर हुए कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के हाथों 18 अनुदेशकों को डमी चेक बांटे गए। साथ ही 38 अनुदेशकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने अनुराग चौधरी, रंजीत यादव, हिमांशु वर्मा, दिग्विजय सिंह, कुंवर सिंह यादव, अतुल यादव, विजय सिंह, आनंद कुमार त्रिवेदी, नवीन वर्मा, अनुपमा रावत, संदीप चौधरी, सबीहुल हसन आदि को डमी चेक बांटी। उन्होंने कहा कि अनुदेशकों ने शिक्षा क्षेत्र में निष्ठा, परिश्रम और समर्पण से समाज को नई दिशा दी है। अनुदेशक केवल शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे समाज के निर्माणकर्ता होते हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी कर सीधे 9000 से 17000 रुपये कर दिया है। अनुदेशकों ने अपने समर्पण, मेहनत और सेवाभाव से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने रंगोली सजाई। मीना मंच की टीम ने एकल गीत सुनाया।
कस्तूरबा स्कूल हरचंदपुर की छात्राओं ने लोक नृत्य, कस्तूरबा स्कूल अमावां की छात्राओं ने भोजपुरी नृत्य, कस्तूरबा स्कूल सलोन व डीह की छात्राओं भांगड़ा की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन एसएस पांडेय ने किया। इस मौके पर एडीएम सिद्धार्थ, एसडीएम गौतम सिंह आदि मौजूद रहे।

इन अनुदेशकों को मिला सम्मान
जिले के 38 अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। इनमें पवन मौर्या, लक्ष्मी शर्मा, रुद्र प्रताप यादव, सीमा कुमारी, रंजना शर्मा, मनोरमा सिंगरौर, शैलेंद्र कुमार, रोहित कुमार, रंजीत कुमार, अखिलेश सिंह, उदय चंद्र, नितिन कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश तिवारी, अंशु पांडेय, दुर्गेश नंदिनी, अमित कुमार सिंह, रमन कुमार, राकेंद्र कुमार गुप्ता, धर्मेश कुमार यादव, नवीन कुमार साहू, पवन कुमार, कीर्ति सिंह, पंकज कुमार सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, संजय कुमार, दीपेश कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, शिवम सिंह, पुष्पेंद्र कुमार तिवारी, कृष्णा चौधरी, शिवेंद्र मिश्र, अनुपमा मिश्रा, इमरान, ऋचा मौर्या, अमित तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें