फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशक : 49 पद के लिए बुलाए 147, आए सिर्फ 17

Tue, 08 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में तकनीकी अनुदेशकों के 49 पदों के लिए 147 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया लेकिन महज 17 अभ्यर्थी ही पहुंचे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को सुबह से शाम तक साक्षात्कार लेने वालों की टीम इंतजार करती रही। निर्धारित पदों से काफी कम अभ्यर्थी आए। अब एजुकेटर पद के साथ अनुदेशक पद के लिए भी साक्षात्कार देने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


ईसीसीई एजुकेटर के 209 पदों और तकनीकी अनुदेशकों के 49 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए साढ़े तीन हजार से अधिक आवेदन आए थे। जून के अंत में पहली सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। अब साक्षात्कार कराए गए हैं। एजुकेटर पद के लिए तीन गुना यानी 627 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनके साक्षात्कार डायट में 1 से 3 सितंबर तक हुए। इनमें 262 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। अनुदेशकों का साक्षात्कार 5 सितंबर को होना था, लेकिन शिक्षक दिवस के कारण स्थगित करना पड़ा था। अनुदेशक के अब साक्षात्कार हो गए हैं।

प्रभारी जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) एवं खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने बताया कि तकनीकी अनुदेशकों के 49 पदों पर चयन होना है। इसके लिए 147 अभ्यर्थी बुलाए गए थे, जिनमें से 17 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उपस्थित हुए। जिन अभ्यर्थियों ने एजुकेटर और अनुदेशक पद के लिए साक्षात्कार दिया है, उन सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कराया जाना शुरू कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि साक्षात्कार देने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर वरीयता सूची बनाकर परिणाम घोषित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें