फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए रेलवे स्टेशन को मिला 15 हजार का अवार्ड

विज्ञापन
13-रायबरेली में बुधवार को रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते यात्री सेवा समिति के चेयरमैन व अन्य। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। शहर स्थित रेलवे स्टेशन को उत्तम स्वच्छता के लिए 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। यह घोषणा बुधवार को निरीक्षण पर आए यात्री सेवा समिति के चेयमरैन रमेश चंद्र रत्न ने की। निरीक्षण के दौरान उनके सामने कई समस्याएं रखीं गईं तो कानपुर की दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू किए जाने की मांग भी उठी। चेयरमैन ने स्टेशन को और बेहतर बनाने के साथ ही बंद ट्रेनें चलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

यात्री सेवा समिति के चेयरमैन अपनी कमेटी के सदस्यों प्रकाश पाल और जयंती लाल के साथ यहां पहुंचे। कहा कि चार दिवसीय भ्रमण पर लखनऊ आए हैं। मंडल के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की जमीनी हकीकत देख रहे हैं। यात्रियों से संवाद कर उनकी दिक्कतें जान रहे हैं। पहले दिन बाराबंकी, अयोध्या जंक्शन और अयोध्या कैंट का निरीक्षण किया। दूसरे दिन अमेठी का निरीक्षण कर रायबरेली पहुंचे। नए बने प्लेटफार्म पर टिनशेड न होने, पूर्वी साइड पर फुट-ओवरब्रिज न बनने, स्टेशन के बाहरी हिस्से पर सुंदरीकरण का कार्य रुका होने, प्लेटफार्म पर पुरानी टोटियां लगे होने, पंखे और बेंच कम होने समेत कई समस्याएं उठाई गईं, जिस पर चेयरमैन ने निस्तारण का भरोसा दिया। भाजपाइयों और यात्रियों ने कानपुर की दोनों ट्रेनें शुरू कराने, सभी ट्रेनों में कोटा बहाल करने समेत कई मांगें रखीं, जिस पर चेयरमैन ने कहा कि कोरोना काल में बंद हुई काफी ट्रेनें पटरी पर लौट चुकी हैं।
दूसरी ट्रेनें और पुरानी व्यवस्था भी जल्द बहाल होगी। उन्होंने साफ-सफाई देख रेलवे स्टेशन को 15 हजार रुपये का अवार्ड देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें मिली हैं, उन्हें सुझाव के रूप में लिया गया है। छोटी-मोटी समस्याएं 15 दिन के भीतर दूर कर दी जाएंगी। बाकी समस्याएं भी शीघ्र दूर करने का प्रयास होगा। इस मौके पर एडीआरएम बीएस यादव, सीएमआई डीडी शुक्ला, यातायात निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार, स्टेशन मास्टर अब्दुल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक कुनबे पर बिफरे तो मोदी-योगी की तारीफ की
यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न किसी का नाम लिए बगैर कांग्रेस पर बिफरे, वहीं मोदी-योगी की तारीफ की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि शीशे के महलों में रहने वाले लोग दूसरों पर पत्थर मारना बंद करें। इस देश पर सालों एक कुनबे ने राज किया, वही लोग आज मोदी से पूछते हैं कि देश कहां जा रहा है। रेल बेची नहीं जा रही। रेलवे में परिवर्तन हो रहा है। योगी-मोदी के नेतृत्व में रेलवे विकास कर रहा है। नए-नए काम हो रहे हैं तो कई नई ट्रेनें चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें